Homeप्रदेशविश्व युवा कौशल दिवस पर RJS PBH का 601वां डिजिटल शिखर सम्मेलन,...

विश्व युवा कौशल दिवस पर RJS PBH का 601वां डिजिटल शिखर सम्मेलन, कौशल, रोजगार और AI पर हुई चर्चा



रिपोर्ट: आशीष रंजन पत्रकार

नई दिल्ली:  विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई 2026 के अवसर पर राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (RJS PBH) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने अपने लगातार 601वें डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शैक्षिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

शिक्षा सुधार और जवाबदेही पर जोर

कार्यक्रम की शुरुआत में पेपर लीक और 20 से अधिक छात्रों की आत्महत्या जैसे मामलों पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई। साथ ही जलवायु कार्यकर्ता *सोनम वांगचुक* के जंतर-मंतर पर 18वें दिन चल रहे भूख हड़ताल से उत्पन्न स्वास्थ्य संकट को दूर करने के लिए भारत सरकार से अपील की गई।

युवाओं के लिए AI और MSME पर फोकस

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *IACT Education के निदेशक राजीव कुमार* ने कहा कि युवा AI का उपयोग कर पॉडकास्ट, AI अवतार और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट बनाकर आकर्षक अवसर पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि AI से भारत में हर साल लगभग 10 लाख रोजगार बनने की उम्मीद है, लेकिन डेटा गोपनीयता को लेकर सावधानी जरूरी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के MSME मंत्रालय, ओखला के निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने PM विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 ट्रेडों में 15 दिन का प्रशिक्षण, 15 हजार का टूलकिट और 5% ब्याज पर 1 लाख तक का बिना गारंटी ऋण दिया जा रहा है। 30 लाख कारीगरों का लक्ष्य 2 साल में पूरा हो गया है और अब तक ढाई करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। ग्रामीण युवाओं को 50 लाख तक के विनिर्माण ऋण भी उपलब्ध हैं।

कला और रचनात्मकता को बढ़ावा

विशिष्ट अतिथि भोजपुरी पेंटिंग कलाकार वंदना श्रीवास्तव ने कहा कि पेंटिंग जैसे मूलभूत कौशल से इंटीरियर डेकोरेशन, ग्राफिक और फैशन डिजाइन जैसे उच्च भुगतान वाले क्षेत्र बनते हैं। उन्होंने भोजपुरी कला की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक जड़ों पर भी प्रकाश डाला।

आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

RJS PBH ने घोषणा की कि 24 जुलाई को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, नई दिल्ली में रक्तदान शिविर होगा। इसके बाद 22 जुलाई राष्ट्रीय झंडा दिवस, 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस और 28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े का मुख्य कार्यक्रम 7 अगस्त को सेक्टर-62, नोएडा स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन में होगा, जहां संगठन की 7वीं पुस्तक “अमृत काल का सकारात्मक भारत उदय”का विमोचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन उदय कुमार मन्ना ने किया। सह-आयोजक राजेंद्र सिंह कुशवाहा और RJS नोएडा प्रभारी उदय शंकर सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
56 %
3.8kmh
100 %
Sat
34 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
27 °
Wed
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!