Homeक्राइमहवेली खड़गपुर में देसी शराब के साथ दो महिला कारोबारी गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर में देसी शराब के साथ दो महिला कारोबारी गिरफ्तार


हवेली खड़गपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सद्भावना घाट के समीप से दो महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वनवर्षा गांव निवासी मुन्नी मुर्मू और बड़की फुलवरिया गांव की आरती देवी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं लंबे समय से क्षेत्र में अवैध देसी शराब के कारोबार में संलिप्त थीं। सद्भावना घाट के पास शराब की खरीद–फरोख्त की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!