हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी
खड़गपुर में मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
लोगों को अधिकार के बारे में बताया, न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई
हवेली खड़गपुर प्रखंड में 10 दिसंबर 2025 बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के निर्देशानुसार विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा पत्र में वर्णित मूलभूत अधिकारों एवं स्वतंत्रताओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और इसके माध्यम से त्वरित व सुलभ न्याय मिलने संबंधी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन पी.एल.वी. हिमांशु कुमार सिंह एवं पी.एल.वी. पिंकी कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान रोशन कुमार, ममता देवी, सुजाता देवी, रामरूप मांफी, मिथिलेश कुमार, रामप्रवेश सिंह, अजीत मोहन, सत्येंद्र राय, शंभू शरण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।



