Homeक्राइमखड़गपुर झील के दक्षिणी फाटक के वाटर फॉल के समीप  स्नान के...

खड़गपुर झील के दक्षिणी फाटक के वाटर फॉल के समीप  स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस


हवेली खड़गपुर|डेस्क

हवेली खड़गपुर झील में गुरुवार को स्नान करने के दौरान खड़गपुर झील के दक्षिणी फाटक के वाटर फॉल के समीप  स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी अमरपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह खगड़िया के पॉलिटेक्निक कॉलेज का फाइनल ईयर का छात्र था। जानकारी के अनुसार विशाल का परीक्षा केंद्र मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पड़ा था और वह 5वी समेस्टर का अंतिम परीक्षा देने के लिए यहां आया हुआ था। शुक्रवार को उसका आखिरी एग्जाम था।



गुरुवार को विशाल अपने दोस्तों के साथ खड़गपुर झील घूमने पहुंचा। झील के दक्षिणी फाटक के नीचे बने वाटर फॉल के पास सभी युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विशाल अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने विशाल के शव को बाहर निकाला और तुरंत हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ झील स्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद सभी दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान विशाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद झील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!