Homeप्रदेशभीम बांध में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल तेज, अतिरिक्त पीएचसी...

भीम बांध में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल तेज, अतिरिक्त पीएचसी स्थलों एसडीएम ने किया  निरीक्षण ,शामपुर और भीम बांध में चुने गए जगहों का लिया जायजा 




हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, अंचल अधिकारी जयप्रकाश, राजस्व कर्मचारी संतोष यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य प्रबंधक उमेश कुमार , अंचल अमीन ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के लिए चयनित एवं प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।

प्रशासन की ओर से अति नक्सल प्रभावित रहे भीमबांध गांव में सीआरपीएफ कैंप के समीप तथा शामपुर में दुर्गा स्थान के पास अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इन स्थलों के चयन को लेकर कवायद तेज कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

गौरतलब है कि भीमबांध गांव एक समय नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन सरकार के निरंतर प्रयासों से यहां स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। अब भीमबांध एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों में भीम बांध क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। जहां पहले सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब चौड़ी और सुगम सड़कें बन चुकी हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का आवागमन आसान हुआ है।

अब प्रशासन का फोकस भीमबांध सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से स्थानीय ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता आसपास की आबादी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!