Homeप्रदेश8 मार्च को होगा होली मिलन समारोह...चैंबर की बैठक में उत्तम केसरी...

8 मार्च को होगा होली मिलन समारोह…
चैंबर की बैठक में उत्तम केसरी दंपति का सम्मान, माप-तौल विभाग शिविर पर भी चर्चा


हवेली खड़गपुर (मुंगेर): मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की शाखा हवेली खड़गपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मारवाड़ी टोला स्थित चैंबर के सम्मानित सदस्य उत्तम केसरी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 8 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


बैठक के दौरान व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से “माप-तौल विभाग का शिविर लगाने” के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित नहीं किए जा रहे हैं, जिससे व्यवसायियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यवसायी को माप-तौल संबंधी विभागीय सेवा की आवश्यकता होगी, तो चैंबर के सदस्य सामूहिक रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।


बैठक के दौरान एक सुखद क्षण तब आया जब यह जानकारी मिली कि उसी दिन उत्तम केसरी की वैवाहिक वर्षगांठ है। यह सुनते ही उपस्थित सदस्यों में हर्ष का माहौल बन गया। बैठक समाप्ति के बाद चैंबर परिवार की ओर से श्री एवं श्रीमती उत्तम केसरी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, संरक्षक अमित कुमार, कोषाध्यक्ष रौनक सिंघानिया, उपाध्यक्ष विश्वनाथ केसरी, कानूनी सलाहकार डॉ. सुरेश कुमार, दीपक गुप्ता, आनंद शंकर, पंकज यादव, उमाशंकर केसरी, नौशाद सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
20.7 ° C
20.7 °
20.7 °
29 %
1.8kmh
0 %
Mon
20 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!