Homeबड़ी ख़बरेंBreking News: परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, एक की...

Breking News: परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत, छह घायल

परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत, छह घायल

बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई गाड़ी, अंतिम पेपर देकर घर लौट रहे थे छात्र



रिपोर्ट  उमेश कुमार,,शेखपुरा (बिहार)

जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बरबीघा स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे गगरी गांव के छात्र स्कॉर्पियो से घर वापस आ रहे थे। चकंदरा गांव के समीप एक बाइक चालक द्वारा अचानक बिना इंडिकेटर दिए मोड़ लेने के कारण स्कॉर्पियो चालक ने संतुलन खो दिया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन सड़क किनारे खेत में जा पलटा।
हादसे में गगरी गांव निवासी पंकज रजक के पुत्र सुमित कुमार की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में अंकित कुमार, जवाहर कुमार, शिवम कुमार, दिलखुश कुमार तथा वाहन चालक सूरज कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल छात्र अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार को मैट्रिक परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र एक साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। सुमित कुमार पढ़ाई में होनहार छात्र बताया जाता है। उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
50 %
3.2kmh
92 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!