Homeप्रदेशबिहार: सीएम  का नया फॉर्मूला: 'एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल', सरस्वती विद्या निकेतन...

बिहार: सीएम  का नया फॉर्मूला: ‘एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल’, सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी



रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)

पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने का निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि राज्य में संचालित मॉडल स्कूलों यानी सरस्वती विद्या निकेतन का संचालन विशिष्ट और बेहतर होना चाहिए। इसके लिए ‘एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल’ की व्यवस्था लागू की जाए। अधिकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता, उपस्थिति और पठन-पाठन की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा और औचक निरीक्षण करेंगे। इससे स्कूलों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूलों में हर 3 महीने पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व विद्यार्थियों के साथ संवाद बढ़ाने को कहा ताकि उनकी उपलब्धियों और अनुभवों से वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन मिल सके।

सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और संसाधन दिए जाएं।

उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग और 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक छात्रों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया।

बैठक में शिक्षा सचिव श्री राजीव रौशन, BSEB अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम., CM के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!