Homeप्रदेशराजकीय पोलिटेकनिक मुंगेर में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा उन्मूलन पर संगोष्ठी का...

राजकीय पोलिटेकनिक मुंगेर में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा उन्मूलन पर संगोष्ठी का आयोजन




हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर के रमनकाबाद स्थित राजकीय पोलिटेकनिक मुंगेर में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए “मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा उन्मूलन” विषय पर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी के वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत एवं विचारोत्तेजक वक्तव्य प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-संतुलन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


वक्ताओं ने बताया कि मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति ही नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रख सकता है। उन्होंने आत्मचिंतन, ध्यान एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों द्वारा एक विशेष रिलैक्सेशन गतिविधि कराई गई, जिससे सभी ने मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
कॉलेज की प्राचार्य खुशबू रानी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं जागरूक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!