Homeप्रदेशहोली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर अश्लील गीत व...

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर अश्लील गीत व सड़क पर बिजली के तार वाले स्थान पर आगजा जलाने पर रोक



हवेली खड़गपुर


होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडलीय स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राजीव  रोशन  ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसडीओ ने पूर्व की घटनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि डीजे पर अश्लील व द्विअर्थी गीत बजाना, शराब के नशे में हुड़दंग करना तथा दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन रंग डालना तनाव का कारण बनता है, इसलिए ऐसे कृत्यों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आगजा सड़क पर नहीं जलेगा और किसी के घर के सामने लकड़ी, पुआल या फसल के ढेर पर नहीं फेंका जाएगा। आग वाले स्थानों पर पानी, बालू की व्यवस्था रखने तथा गांवों में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

अवैध शराब कारोबार की सूचना गोपनीय रूप से देने की अपील की गई। होली के दिन अस्पताल में बर्न वार्ड बनाया जाएगा।डॉक्टर की मौजूदगी, वाहनों की सघन जांच तथा रमजान को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई होगी तथा मिलावटी सामग्री पर भी निगरानी रखी जाएगी।

एसडीओपी अनिल कुमार ने थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर धारा 170 लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से छोटी से छोटी सूचना पुलिस को देने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की।
इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, सीओ जयप्रकाश,मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, मनोज कुमार रघु, योगेश्वर गोस्वामी, गोरेलाल मंडल, संजय ठाकुर, रजनीश झा, रेखा सिंह चौहान, शिव शंकर चौधरी, शंभू केसरी, नरेश सिंह,अमित कुमार, राकेश चंद्र सिन्हा, डॉ अशोक, मो तस्लीमुद्दीन, लक्ष्मण कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
51 %
3.8kmh
93 %
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!