Homeखेलभागलपुर:वासुदेवपुर को हराकर रामपुरडीह की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश

भागलपुर:वासुदेवपुर को हराकर रामपुरडीह की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट  के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में वासुदेवपुर की टीम को 45 रन से हराकर रामपुरडीह की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरडीह की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वासुदेवपुर की टीम ने सभी विकेट खोकर  12.3 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना सकी । मैन ऑफ द मैच का खिताब अंकित को दिया गया । जिन्होंने कि बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंद में 48 रन की बेहतरीन ताबड़तोड़ पारी खेले । जबकि हीरा ठाकुर ने भी मैच महज छह गेंद में 19 रनों की योगदान अपने टीम के लिए दिया । अंपायर की भूमिका में प्रेम सागर व ट्विंकल  थे । कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व रघुनंदन ठाकुर  ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कोरर के रूप में अनिकेत व नवन थे । गौरतलब है कि मैन ऑफ द मैच का  पुरस्कार दरियापुर के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू व दासपुर के पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से  दिया । मौके पर  उत्तम कुमार मिश्रा, अमन झा ,धीरज मिश्रा ,बमबम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, आशीष झा आदि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!