Homeदेश - विदेशखड़गपुर झील और भीम बांध का हवाई एरियल सर्वे,खड़गपुर झील में वोटिंग...

खड़गपुर झील और भीम बांध का हवाई एरियल सर्वे,खड़गपुर झील में वोटिंग चैनल का डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ, नौका विहार का लिया आनंद, हवेली खड़गपुर में विकास की ऐतिहासिक सौगात, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ व शिलान्यास





हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हवेली खड़गपुर में विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला का शुभारंभ और शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के उद्घाटन से स्पष्ट है कि हवेली खड़गपुर अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
जिसमें खड़गपुर झील में 150.90 लाख रुपये की लागत से विकसित वाटर स्पोर्ट्स परियोजना के शुभारंभ से हुई। उपमुख्यमंत्री ने झील में नौका विहार का उद्घाटन करते हुए कहा कि खड़गपुर झील के विकास से मुंगेर जिला अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

वही डिप्टी सीएम ने खड़गपुर झील में वोटिंग का शुभारंभ करते हुए नौका विहार का आनंद लिया। साथ ही सिंधुवारनी जलाशय योजना की भी जानकारी ली। वही हेलिकाप्टर से हवेली खड़गपुर झील,
सिंधुवारनी जलाशय योजना,भीम बांध का एरिया सर्वे भी किया।



इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने 11.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर का फीता काटकर शुभारंभ किया। IPHS मानकों के अनुरूप निर्मित यह अस्पताल भूकंपरोधी संरचना, आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त है। अस्पताल में तीन ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन सेवा, आईसीयू, एनआईसीयू, एसएनसीयू, ओपीडी, प्रसव कक्ष, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से खड़गपुर अनुमंडल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी और उन्हें अब बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में उपमुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत मुंगेर जिले के तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर, टेटियाबंबर और हवेली खड़गपुर प्रखंड की प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के लिए आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसके अलावा शिवपुर लौगाय कालीस्थान के समीप 8.06 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बड़ी मुढ़ेरी शीतला स्थान मोड़ से तांती टोला एवं सिन्हा टोला तक 11.03 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के खैरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामीणों के साथ सुना। उन्होंने कहा कि हवेली खड़गपुर के जंगल, प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन क्षमता को विश्व पटल पर स्थापित करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने पीपीपी मोड पर 200 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजना, गंगटा जंगल सड़क समस्या के समाधान, भीमबांध में एकलव्य विद्यालय, मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे और हवेली खड़गपुर व तारापुर में एक साथ व्यवहार न्यायालय शुरू करने की भी घोषणा की।उन्होंने कहा कि तारापुर टैक्सी स्टेंड में अगर कोई अवैध वसूली करता है तो उसपर कार्रवाई करने के लिए भी वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है,शीघ्र ही स्थानीय लोगों को इससे निजात मिलेगा। साथ ही प्रखंड स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।


हवेली खड़गपुर झील स्थित आईबी में कई विभाग के सचिवों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए ।इस बैठक में डीजीपी सहित सभी विभागों के सचिव विधायक और अधिकारी मौजूद थे अपने भाषण के दौरान उन्होंने ने कई योजनाओं सहित भीमबंध जंगल में पीपीई मोड पर वर्ल्ड लेवल के टूरिस्ट पैलेस बनाने पर जोड़ दिया । और खड़गपुर झील में जहां गंगा से पानी पहुंचाने के लिय योजना पे कार्य आरम्भ हो गया है । और अब इस झील में पंप पावर स्साटोरजा सिस्टम लगाएगें।  जिससे काफी कम दर पे बिजली का उत्पादन होगा । साथ ही अन्य कई जनउपयोगी योजना को लागू करने को ले अपनी स्वीकृति दी। वहीं बड़ी बात करते हुए उन्होंने कहा कि  बिहार में डबल इंजन की सरकार बिहार के चौमुखी विकास के लिय संकल्पित है ।

इस अवसर पर विद्यालय लिपिक और परिचारी के पद पर अनुकंपा आधारित नियुक्ति के तृतीय चरण में पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कई विभाग के सचिव, वरीय अधिकारी,जिला अधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन,अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
43 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!