Homeक्राइमयुवक की हत्या, शव झाड़ी में फेंका; सड़क जाम कर परिजनों ने...

युवक की हत्या, शव झाड़ी में फेंका; सड़क जाम कर परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग, मारपीट कर हत्या की आशंका



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोमासी पुल पेट्रोल पंप के समीप एक युवक की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बैजलपुर गांव निवासी पीयूष कुमार (20) के रूप में हुई है। वह इन दिनों नानी के घर नगर के महादेवपुर मोहल्ला में रह रहा था और भागलपुर में रहकर बीए पार्ट-वन की पढ़ाई कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे पीयूष कुमार से मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें उसने घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रात भर तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

फाइल फोटो

रविवार सुबह सूचना मिली कि भोमासी पुल के पास झाड़ी में उसका शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं।
सूचना पर खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की पहचान व गिरफ्तारी की मांग को लेकर खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर भोमासी पुल के समीप करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी अनिल कुमार और पुलिस पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!