Homeप्रदेशगोबड्डा पंचायत में पीएम आवास सर्वे का बीडीओ ने किया निरीक्षण

गोबड्डा पंचायत में पीएम आवास सर्वे का बीडीओ ने किया निरीक्षण


हवेली खड़गपुर प्रखंड की गोबड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कराए गए सर्वेक्षण कार्य का बीडीओ प्रियंका कुमारी ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सूचीबद्ध लाभुकों की वास्तविक स्थिति की जांच की। बीडीओ ने बताया कि अब तक की जांच में सभी लाभुक पात्र पाए गए हैं और किसी के पास पक्का मकान नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि कोई अपात्र पाया गया तो उसका नाम सूची से हटाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आवास सहायक मोहम्मद हैदर, पीआरएस निरंजन ज्योति सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
38 %
1kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!