Homeदेश - विदेशचार दिवसीय शिवरात्रि मेला का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन , कई घोषणाएं...

चार दिवसीय शिवरात्रि मेला का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन , कई घोषणाएं भी किए, पढ़े पूरी रिपोर्ट..




मुंगेर जिले के टेटिया बंबर में पूर्वांचल क्षेत्र का चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का उद्घाटन तारापुर के विधायक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व विधायक तारापुर राजीव सिंह मेला कमिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मुखिया सुरेश यादव , समिति मिथुन कुमार ने से मुख्य गेट पर फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम के बीच देवघरा स्थित बाबा ऊंचेश्वरनाथ मंदिर परिसर पहुंचे । वही पारंपरिक आदिवासी ढोल थाप के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। वही मेला कमेटी के सदस्यों के द्वारा बुके व फूल माला देकर उपमुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर के नोनाजी पंचायत के देवघरा में उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान मेला कमिटी की ओर से सम्मिलित रूप से माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने किया जबकि संचालन पंचायत के मुखिया सुरेश यादव कर रहे थे।

व्यास मंच पर विराजमान मनोरमा सिंह यादव शास्त्री ने उपमुख्यमंत्री को अंग वस्त्र और बुके भेट कर सम्मानित किया जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कथा वाचिका को अंगवस्त्र भेट किया।

मौके पर मच पर उपस्थित भाजपा और एनडीए के कई विधायक ,गया विधायक उपेंद्र यादव, तारापुर पूर्व विधायक राजीव सिंह , बांका के एमएलसी विजय कुमार सिंह,रविंद्र सिंह उर्फ कल्लू, सकल देव बिंद, संजय पटेल, पिंकू मेहता, विभाष निराला, मिथुन कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र यादव, नरेश बिंद बिंद सहित कई लोगों ने मौके पर उपस्थित उपमुख्यमंत्री को बुके भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर सामूहिक रूप से उपमुख्यमंत्री का माल से स्वागत हुआ।

वही कार्यक्रम पर पहुंचते ही हर हर महादेव की जय घोष के साथ उपमुख्यमंत्री का उद्घोषन शुरू हुआ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान वो अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं, जो आने वाले समय में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा का पानी हनमुना डैम और हवेली खड़गपुर तक पहुँचाने की योजना का भी जिक्र किया, जिससे सिंचाई और पेयजल की समस्या दूर होगी।बरियारपुर से होते हुए खड़गपुर झील के पहाड़ों और पतघाघर होते हुए गंगटा रोड को तीन लेन में विकसित करने तथा गंगटा संग्रामपुर मार्ग को फोर लाइन से जोड़ने की बात कही। जिले में साफ़ियाबाद से भागलपुर तक 100 किलोमीटर मैरीन ड्राइव पर चल रहे कार्यों को बताया। वही टेटीया बंबर प्रखंड क्षेत्र में जल संकट ओर जल समस्या पर बागरा नदी को विकसित कर डैम जलाशय बनाने की बात कही है। साथ ही देवघरा में रोपवे की संभावनाएं को लेकर बात कही इसपर भी काम होगा।इस दौरान प्रशाल पूरा भरा था। सम्राट चौधरी को सुनने कई गांव से लोग पहुंचे थे। वही क्षेत्र के विकास के लिए सस्ते दर पर जमीन उपलब्धता पर अधिग्रहण करने की बात कही। जिससे कि औद्योगिक क्षेत्र में और विकसित किया जाए। सम्बोधन के दौरान बरियारपुर फोरलेन को असरगंज के समीप से बांका के रास्ते कोलकाता तक मिलाए जाने की बात कही। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद,अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, डीएसपी अनिल कुमार,बीडीओ निशा राय, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी सहित मेला कमिटी और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
16.1 ° C
16.1 °
16.1 °
44 %
2.3kmh
0 %
Sun
16 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!