Homeक्राइमथ्रेसर की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत, धान की तैयारी...

थ्रेसर की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत,

धान की तैयारी के दौरान हुआ हादसा, दो माह पहले हुई थी मृतक की शादी, पुलिस जांच में जुटी


दैनिक हिन्दी न्यूज|ब्रेकिंग न्यूज़ डेस्क



मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से मंगलवार की देर संध्या एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के भगलपुरा पश्चिमी बहियार में धान की तैयारी के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक युवक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भगलपुरा गांव के इंदिरा नगर निवासी पुतुल पासवान के लगभग 25 वर्षीय पुत्र संजीव उर्फ पीपी पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव की शादी महज दो माह पूर्व ही हुई थी, जिससे इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव धान की थ्रेसिंग के दौरान थ्रेसर में फंसे पुआल को साफ कर रहा था। इसी क्रम में अचानक उसका एक हाथ थ्रेसर के अंदर चला गया और देखते ही देखते मशीन ने उसके आधे शरीर को अपनी ओर खींच लिया। गंभीर रूप से घायल संजीव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तारापुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थ्रेसर मशीन के मालिक की पहचान की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव को थ्रेसर से बाहर नहीं निकाला जा सका था। पुलिस घटनास्थल पर लोगों को शांत कराने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!