Homeबड़ी ख़बरेंबागेश्वरी बहियार में घायल अवस्था में मिला साइबेरियन पक्षी, देखने उमड़ी भीड़;...

बागेश्वरी बहियार में घायल अवस्था में मिला साइबेरियन पक्षी, देखने उमड़ी भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू


हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी बहियार में रविवार को एक विशाल साइबेरियन पक्षी घायल अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहली बार इतने दुर्लभ विदेशी पक्षी को देखकर लोग उत्सुक भी थे और भयभीत भी। देखते ही देखते ग्रामीणों की बड़ी भीड़ वहां लग गई

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पक्षी को रेस्क्यू किया। निरीक्षण के दौरान उसके चोंच पर गंभीर चोट के निशान मिले, जो किसी कठोर वस्तु से टकराने या किसी हथियार के प्रहार की संभावना को दर्शाते हैं। पंखों पर भी चोट पाई गई है।

शामपुर वन विभाग के पदाधिकारी संजीत कुमार सुमन ने बताया कि अग्रहण पंचायत क्षेत्र से घायल पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह विदेशी प्रजाति का पक्षी है, जो सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में पाया जाता है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उसे इलाज के लिए भागलपुर स्थित सुंदरवन भेजा गया है। विभाग घटना की जांच भी कर रहा है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तुरंत शामपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पक्षी को सुंदरवन, भागलपुर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है। यदि आवश्यकता हुई तो उसे आगे इलाज के लिए पटना स्थानांतरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
20 %
1.1kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!