Homeखेलहवेली खड़गपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, बच्चों ने...

हवेली खड़गपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

दिव्यांग बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन तथा दिव्यांग स्कूली बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग, जलेबी दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच खेल सामग्री समेत अन्य पुरस्कारों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। संचालिका और उपस्थित अधिकारियों ने केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।



बुनियादी केंद्र की संचालिका नाजनीन खातून ने कहा कि हर वर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, उनके सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देना है। यह दिवस समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का हिस्सा हैं और उन्हें सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, “दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रखंड प्रशासन दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को समय पर लागू करने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी इस दिशा में और प्रयास किए जाएंगे।”

कार्यक्रम में बुनियादी केंद्र की संचालिका नाजनीन खातून, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सामाजिक सुरक्षा कर्मी गौरव मिश्रा, मोहम्मद फैज अख्तर सहित कई कर्मी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!