Homeप्रदेशबिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, सीएम ने गुरु गोविंद सिंह...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, सीएम ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सहित कई योजनाओं का किया शुभारंभ



रिपोर्ट: जया कुमारी (बिहार)

पटना: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना सिटी के नवनिर्मित भवन में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जिला औषधि भंडार गृह, पटना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।

पटना सिटी अस्पताल में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

लोकार्पण के बाद सीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि _अस्पताल में इलाज की सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं ताकि मरीजों को रेफर न करना पड़े। समय पर डॉक्टर और उपचार दोनों उपलब्ध हों।_



सीएम ने ऑर्थोपेडिक ओटी का भी निरीक्षण किया और कहा कि _ऑर्थोपेडिक इलाज की विशिष्ट पहचान बनाई जाए।_

राज्यभर में बढ़ी क्रिटिकल केयर और जांच सुविधाएं

1. 105 नए ICU बेड + 70 IMCU बेड + 24×7 इमरजेंसी
   राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में 105 नए ICU बेड, 70 इंटरमीडिएट केयर यूनिट बेड और 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं का लोकार्पण किया गया।

2. PPP मॉडल पर निःशुल्क पैथोलॉजी
   सरकारी अस्पतालों में PPP के तहत हब-एंड-स्पोक मॉडल में निःशुल्क पैथोलॉजी सेवा शुरू। प्रथम चरण में 11 हब लैब और 221 स्पोक लैब जोड़ी गईं। अब मरीजों को आधुनिक जांच और समय पर रिपोर्ट मिलेगी।

3. 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस
   PHH एवं आयुष्मान कार्डधारियों को डायलिस निःशुल्क और अन्य पात्रों को रियायती दर पर मिलेगी। इससे किडनी रोगियों को इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

“हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज” – सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि _बिहार सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा देना है।_ आधुनिक तकनीक, बेहतर उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ के जरिए बिहार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। इन सुविधाओं से लाखों लोगों को सुलभ और बेहतर उपचार मिलेगा।

कार्यक्रम में सीएम ने गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल परिसर में ‘खंडा साहिब’ का भी लोकार्पण कर नमन किया।

उपस्थित रहे

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, विधायक श्री रत्नेश कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
4.4kmh
43 %
Wed
28 °
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!