Homeखेलबेनौली गांव की बेटी श्रेया रंजन ने राइफल शूटिंग में जीते दो...

बेनौली गांव की बेटी श्रेया रंजन ने राइफल शूटिंग में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर

डेस्क रिपोर्ट/पीयूष कुमार प्रियदर्शी



हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बंबर  प्रखंड अंतर्गत बेनौली गांव की बेटी ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। डीएवी स्कूल हवेली खड़गपुर की छात्रा श्रेया रंजन, जो कि बेनौली निवासी पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन यादव की पुत्री हैं, ने राज्य स्तरीय 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।



मंगलवार की सुबह जैसे ही प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए, पूरे टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों से लेकर शिक्षकों तक सभी ने श्रेया की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

श्रेया वर्तमान में डीएवी पब्लिक स्कूल, चांदवली स्थान (हवेली खड़गपुर) में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उनके पिता मनोरंजन यादव ने बताया कि श्रेया को बचपन से ही शूटिंग का गहरा शौक रहा है और उसने अपने इसी जुनून को मेहनत के बल पर सफलता में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि “मेरी पुत्री का सपना है कि वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते।”

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र  जी ने बताया कि श्रेया की यह सफलता खेल शिक्षक निर्मल कुमार परमार के कठिन परिश्रम और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “डीएवी स्पोर्ट्स मीट में हमारे विद्यालय के छात्रों ने कुल 11 स्वर्ण और 4 रजत पदक हासिल कर राज्य स्तर पर विद्यालय का परचम लहराया है।”

इस प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इटवा नगर, बेगूसराय में किया गया था, जिसमें बिहार के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
वहीं, श्रेया की माता बंदना कुमारी, जो एक आंगनबाड़ी सेविका हैं, ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रेया रंजन के उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा कि उसने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान को सच्चे अर्थों में सार्थक किया है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
27 %
1.7kmh
1 %
Wed
23 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!