Homeक्राइममुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार



मुंगेर डेस्क रिपोर्ट

मुंगेर सफियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एक युवक को अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देश पर डीएसपी सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शहीद स्मारक चौक, NH-80 पर वाहन जांच के दौरान एक ब्लू रंग की हीरो ग्लैमर बाइक सवार युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित कुमार उर्फ भीम यादव, पिता स्व. फूल यादव, निवासी बांक, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सफियासराय थाना कांड संख्या-86/25, धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में डीएसपी सदर अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष अमरेश कुमार और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!