ब्यूरो रिपोर्ट अनितेश कश्यप | भागलपुर
भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतोड़िया पंचायत के बिहारीपुर स्थित ऐतिहासिक अक्षय क्रीड़ा मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मुकाबले में अमखोरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नूरपुर की टीम को 158 रनों से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमखोरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चंदन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों पर 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूरपुर की टीम अमखोरिया के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 10.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी।
शानदार बल्लेबाजी के लिए चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका लक्ष्मण और वीरेंद्र ने निभाई। वहीं कमेंट्री अमरेंद्र मंडल, सुदर्शन मंडल एवं गौतम ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी देवराज विक्रम ने संभाली।
मैच के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष अजय मंडल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संयोजक विक्की कुमार, व्यवस्थापक लक्ष्मण कुमार सहित बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए खेल प्रेमी मौजूद रहे और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।



