मुंगेर डेस्क
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने तारापुर थाना का गहन भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी तारापुर सिंधु शेखर सिंह, थाना अध्यक्ष राज कुमार सहित थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर, रखरखाव, वाहनों की स्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। इसके बाद थाना कार्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की केस-वार समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों की जांच की। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली और डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए तकनीकी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का बेहतर उपयोग कर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकता है।परिसर मुआयना के दौरान महिला बैरक के निर्माण कार्य में पाई गई घटिया गुणवत्ता पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता में सुधार लाने और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के लिए स्टाफ का जनता के साथ व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मियों को आम नागरिकों से शालीन, संवेदनशील और पेशेवर तरीके से पेश आने का निर्देश दिया। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। एसपी के इस निरीक्षण से थाना की कार्यप्रणाली में सुधार और क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने तारापुर थाना का किया गहन निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश
Munger
overcast clouds
25.5
°
C
25.5
°
25.5
°
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25
°
Tue
34
°
Wed
36
°
Thu
37
°
Fri
39
°



