मुंगेर में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस कि हथियार तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरधा गांव मे छापेमारी कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 7 पिस्टल,8 मैगजीन और एक लाख संतानवे हजार रुपया नगद बरामद किया है।
मुंगेर में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने या यूं कहे कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुंगेर निर्मित बंदूक कहीं न गरजे इसके लिए मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में मुंगेर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस दौरान 7 पिस्टल एवं 8 मैगजीन बरामद किया है. जबकि हथियारों को बेचने से प्राप्त 1.97 लाख रूपया नगद भी पुलिस ने जब्त किया है. इस मामले मे पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अपने कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली कि मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो० शाहिद उर्फ बबलू ने अपने घर हथियार जमा कर रखा है. जिसकी डिलिवरी की तैयारी चल रही है. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसके द्वारा शाहिद के घर की घेराबंदी कर उसके घर में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान उसके घर से एक सिल्वर रंग की पिस्टल सहित 7 पिस्टल बरामद किया गया. जबकि दो सिल्वर रंग की पिस्टल मैगजीन सहित कुल 8 मैगजीन बरामद किया गया. पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से 1.97 लाख रूपया नगद जब्त किया गया. जो हथियार को बेच कर प्राप्त किया गया था. जबकि मो. शाहिद की निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. शहादत को भी गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि शाहिद पहले भी हथियार मामले में जेल जा चुका है।



