Homeप्रदेशअनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी...

अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी – काली पूजा में राजनीतिक कार्यक्रम पर होगी कार्रवाई

हवेली खड़गपुर

दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने की, जबकि एसडीपीओ अनिल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि दीपावली, काली पूजा और छठ जैसे पर्व शांति, स्वच्छता और पवित्रता के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर किसी भी प्रकार की अशांति या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे में काली पूजा में किसी भी तरह का राजनीतिक कार्यक्रम या पोस्टर लगाना प्रतिबंधित है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।

एसडीएम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी प्रशासन की सख्त नजर रहने की बात कही। वहीं एसडीपीओ अनिल कुमार ने पूजा समितियों से कहा कि वे लाइसेंस प्राप्त करें और ससमय मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव, सीओ टेटिया बंबर, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, योगेश्वर गोस्वामी, मनोज कुमार रघु, शंभू केशरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा, राजकिशोर केशरी, विक्की राय, संजय ठाकुर, संजीव कुमार, शिवशंकर चौधरी, सत्यम निराला, संजीव झा, अनिल कुमार समेत अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

बैठक का समापन शांति, सौहार्द और सहयोग के साथ सभी पर्व मनाने की अपील के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!