हवेली खड़गपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हवेली खड़गपुर नगर इकाई की नगर बैठक गुरुवार 23 अक्टूबर को हाट चौक स्थित निजी आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, नगर इकाई गठन, आगामी सदस्यता अभियान, विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस, कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था तथा मतदाता जागरूकता अभियान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की शुरुआत अर्पण सिंह ने परिषद गीत गाकर की, जबकि संचालन एवं अध्यक्षता नगर मंत्री आर्यन केशरी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पशुपति नाथ उपमन्यु उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “अभाविप प्रारंभ से ही हर आम चुनाव में युवा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करती रही है। संगठन का उद्देश्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र का पुनर्निर्माण है।”
इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया सह संयोजक सोनू झा एवं जिला एसएफएस सह संयोजक नितेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एबीवीपी खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में युवा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
बैठक का समापन नगर उपाध्यक्ष प्रिंस रतन सर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
मौके पर प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव आनंद, सुभम केशरी, सौरभ झा, कॉलेज अध्यक्ष अर्पण, नगर सह मंत्री सुभाष कुमार, शैलव झा, अर्चना कुमारी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम केशरी, शुभम भारद्वाज, आदर्श राज, देव कुमार, अंशु, साक्षी एवं विशाल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



