Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष का सादगी भरा जनसंपर्क अभियान...

हवेली खड़गपुर में जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष का सादगी भरा जनसंपर्क अभियान चर्चा में,कभी खटिया तो कभी खाट पर बैठकर लोगों से की बातचीत, कहा — “बिहार के बदलाव के लिए करें जनसुराज को समर्थन”

डेस्क रिपोर्ट : पीयूष कुमार प्रियदर्शी

कभी खटिया तो कभी खाट पर बैठकर लोगों से की बातचीत, कहा — “बिहार के बदलाव के लिए करें जनसुराज को समर्थन”
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। इसी क्रम में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संतोष कुमार ने हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने कच्ची मोड़, सितुहार, पटेल चौक सिंहपुर, राजगंज, घोसपुर, मुशहरी शेख टोला और बड़ी दुर्गा स्थान सहित कई मुस्लिम बहुल इलाकों का दौरा किया। इस दौरान डॉ. संतोष कुमार ने लोगों से मुलाकात कर बिहार में सकारात्मक बदलाव और नई राजनीति के लिए जनसुराज को समर्थन देने की अपील की।



जनसंपर्क के दौरान उनका सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वे जहां जा रहे थे, वहां आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत कर रहे थे — कभी खाट पर तो कभी खटिया पर। लोगों ने उनके इस सहज और मिलनसार स्वभाव की सराहना की और कहा, “विधायक हो तो ऐसा, जो सबको एक नजरिए से देखे।”

हवेली खड़गपुर क्षेत्र में डॉ. संतोष कुमार का यह जनसंपर्क अभियान स्थानीय लोगों के बीच खासा चर्चा में है और उनके इस सादगी भरे अंदाज को जनता खूब पसंद कर रही है।

जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष का जनसंपर्क — सादगी और संवाद से जीता लोगों का दिल।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!