डेस्क पटना
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना स्थित 01 अणे मार्ग परिसर से पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और राज्य के यातायात थानों के लिए 71 नये पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। यह पहल बिहार में ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इन अत्याधुनिक पुलिस वाहनों की तैनाती राज्य के विभिन्न जिलों, नेशनल और स्टेट हाईवे, तथा शहरों की मुख्य सड़कों पर की जाएगी। इनसे यातायात नियंत्रण, दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक नियमों की सख्त निगरानी और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने वाहनों का किया निरीक्षण
लोकार्पण से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी वाहनों का निरीक्षण किया और उनकी तकनीकी क्षमताओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से राज्य में पुलिस की कार्यक्षमता और ट्रैफिक प्रबंधन की दक्षता दोनों में वृद्धि होगी। सड़क सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता इन पहलों से झलकती है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पुलिस वाहनों की उपलब्धता से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। राज्य के सभी जिलों में अब ट्रैफिक नियंत्रण और मॉनिटरिंग अधिक प्रभावशाली ढंग से की जा सकेगी।”
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को एक हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सरकार और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी:
उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी
उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा
जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार
मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा
पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी
एडीजी स्पेशल ब्रांच श्री सुनील कुमार
एडीजी मुख्यालय श्री कुंदन कृष्णन
एडीजी यातायात श्री सुधांशु शेखर
एडीजी प्रोविजनिंग श्री अजिताभ कुमार
मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं श्री कुमार रवि
गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार
पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज श्री जितेन्द्र राणा
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री कार्तिकेय के. शर्मा




