Homeदेश - विदेशराजारानी तालाब के समीप हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक महिला...

राजारानी तालाब के समीप हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर,
एक महिला की गई जान,दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी


हवेली खड़गपुर/ पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा-रानी तालाब के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिट्टी लोड एक अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना इतनी जबरदस्त था कि बाइक हाइव के नीचे चला गया।

घटना में मृतका की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी 37 वर्षीय रोशनी शुक्ला के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में उनके भाई नीतीश कुमार और पुत्र हर्षित कुमार भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी बहन रोशनी शुक्ला और भांजे हर्षित कुमार को विद्यालय में नामांकन के लिए खड़गपुर की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही वे राजा-रानी तालाब के समीप पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मिट्टी लोड हाईवा ने अचानक राजा रानी तालाब पर टेटीया बंबर की और मोड लिया। जिसमें बाइक में जोरदार टक्कर मार हुई और टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हाईवा के नीचे फंस गई।ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोशनी शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।



हादसे में गंभीर रूप से घायल नीतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है, जबकि हर्षित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। हालांकि, हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वही घटना के कारण तारापुर खड़कपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई

इधर खड़गपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार दल बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया और भीड़ को हटाया और आवागमन सुचारू किया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद फरार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हाईवा और बाइक को जप्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
14.6 ° C
14.6 °
14.6 °
56 %
1.9kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!