Homeप्रदेशअनुमंडलीय मॉडल अस्पताल में ठंड से राहत, हीटर व्यवस्था से मरीज संतुष्ट,निरीक्षण...

अनुमंडलीय मॉडल अस्पताल में ठंड से राहत, हीटर व्यवस्था से मरीज संतुष्ट,
निरीक्षण के दौरान वार्डों में हीटर व्यवस्था का लिया गया जायजा, मरीजों ने जताया संतोष



हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर के 100 शैय्या वाले अनुमंडलीय मॉडल अस्पताल में ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए हीटर की व्यवस्था किए जाने से इलाज कराने आए लोग खासे संतुष्ट नजर आए। हाल ही में शुरू हुए इस नए अस्पताल में बेहतर चिकित्सीय सेवाओं के साथ-साथ मरीजों के आराम का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि ठंड के दिनों में वार्डों में हीटर और रजाई की व्यवस्था है, जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही है। मरीजों का कहना है कि पुराने अस्पताल में इस तरह की सुविधा नहीं थी।

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार के नेतृत्व में अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अस्पताल प्रबंधक उमेश कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर, एकाउंटेंट चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मधुकर, डॉ. अर्चना, डॉ. सत्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई।



प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम में मरीजों का विशेष ख्याल रखना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि वार्डों में हीटर की व्यवस्था सुचारू रहे और किसी भी मरीज को असुविधा न हो। साथ ही सभी मरीजों को समुचित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं नए अस्पताल भवन में संचालित की जा रही हैं, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिल रही है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इलाजरत मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सीय सेवाओं और सुविधाओं पर संतोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है और अब इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।आने वाले समय में यहां और भी बेहतर सुविधा मिलेगा।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!