हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के गांधी पुल के पास रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को चोरी के कई मोबाइल व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात डायल-112 की टीम गश्त पर थी, तभी एक युवक पुलिस दल को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ने पर उसने अपना नाम शिवम कुमार, पिता कृष्णानंद मंडल, निवासी तिलकारी, थाना टेटिया बम्बर (मुंगेर) बताया। तलाशी में चार मोबाइल (Realme, Redmi, Vivo), दो चार्जर, दो पीतल की घंटियां और एक लोटकी बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि ये सभी सामान महकोला बासा व आसपास के इलाकों से चोरी किए हैं। पुलिस ने सभी बरामदगी की जब्ती सूची बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
रात्रि गश्ती के दौरान चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार , चार मोबाइल, दो पीतल की घंटी सहित अन्य सामान बरामद
Munger
clear sky
28.4
°
C
28.4
°
28.4
°
23 %
3kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
34
°



