Homeप्रदेशबसतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह का जोरदार स्वागत — खाट...

बसतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह का जोरदार स्वागत — खाट पर बैठकर सुनी जनता की बात, गूंजा नारा “चकाई का बेटा, जनता का नेता”



चकाई (जमुई)|पीयूष कुमार प्रियदर्शी


चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल चरम पर है। मतदान की तारीख 11 नवंबर नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने रविवार को बसतपुर, बीचकोडवा  समेत कई गांवों का दौरा किया।

बसतपुर में ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और जयघोष से स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ‘चंदन तिलक’ लगाकर उन्हें विजय आशीर्वाद दिया। जगह-जगह लोगों ने “चकाई का बेटा, जनता का नेता”, “चंदन सिंह जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।

सबसे खास नजारा तब दिखा, जब चंदन कुमार सिंह बसतपुर गांव के आदिवासी टोला में खाट पर बैठकर ग्रामीणों के बीच घुल-मिल गए।
सामान्य ग्रामीणों की तरह खाट पर बैठकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, बच्चों का हाल पूछा और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस आत्मीय दृश्य ने लोगों के दिल जीत लिए।

ग्रामीणों ने कहा —

> “हमारा नेता, हमारा बेटा, चंदन कुमार सिंह ही है।”



महिलाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। हर गली, हर मोहल्ले में समर्थन के स्वर गूंजते रहे।
आदिवासी बहुल इलाकों में भी उन्हें अपार समर्थन और विश्वास मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!