Homeप्रदेशसाइड लेने के विवाद में ट्रक चालक की दर्दनाक मौतगंगटा जंगल में...

साइड लेने के विवाद में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

गंगटा जंगल में आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों के बीच ट्रक चालक की कुचलकर गई जान, चालक गिरफ्तार

गंगटा जंगल में दो ट्रकों के बीच कुचलकर गई जान, पत्नी विधवा और दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर – शनिवार को गंगटा जंगल में साइड लेने के मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों के बीच कुचलकर एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के लक्ष्मीपुर लोहिया गांव निवासी मोहम्मद दाऊद के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सिड्डू के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे में मृतक की पत्नी विधवा हो गई, जबकि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हमेशा के लिए पिता के साये से वंचित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सिड्डू अपने मौसेरे भाई मोहम्मद इसराइल के साथ अलग-अलग ट्रक चलाते हुए पूर्णिया से जमुई बालू लोडिंग के लिए ट्रक से जा रहा था। इसी दौरान गंगटा जंगल में जमुई की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक के चालक सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मिस्टी गांव मिथिलेश कुमार निवासी से साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी चालक ने गाली-गलौज करते हुए अपने ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोहम्मद सिड्डू दो ट्रकों के बीच बुरी तरह दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां डॉ. राजीव लोचन ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए  ट्रक को जब्त कर लिया तथा आरोपी चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।बताया जाता है कि मोहम्मद सिड्डू परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी पर बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हो गए।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है तथा ट्रक चालक मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
12.9 ° C
12.9 °
12.9 °
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!