हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित जोगनी स्थान के पास शनिवार देर शाम एनएच-333 पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तेज रफ्तार हाईवा द्वारा ओवरटेक करने के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा सामने से आ रहे वाहनों को चकमा देते हुए तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान हाईवा से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे मैजिक वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक सुरक्षित रहा। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। सूचना पर शामपुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराया। मृतक की पहचान बड़ी मंझगांय गांव निवासी बब्बन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार हाईवा की तलाश जारी है।
हवेली खड़गपुर: एनएच-333 पर सड़क हादसा, टेंपू चालक की गई जान , मैजिक ओटो की टक्कर,
RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1
°
C
29.1
°
29.1
°
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29
°
Thu
34
°
Fri
35
°
Sat
36
°
Sun
36
°



