Homeदेश - विदेशखड़गपुर झील–भीमबांध को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी

खड़गपुर झील–भीमबांध को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी



हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हवेली खड़गपुर में खड़गपुर झील स्थित कैफेटेरिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न विभागों के सचिव, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य खड़गपुर झील और भीमबांध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें विश्व मानचित्र पर स्थापित करना है। इसके लिए संबंधित विभागों को योजनाओं का डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने तथा भूमि अधिग्रहण की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरे हो सकें।



पेयजल समस्या पर गंभीरता जताते हुए उप मुख्यमंत्री ने गंगा जल आधारित योजना के तहत हवेली खड़गपुर में बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का निर्देश दिया, जिससे फ्लोराइड व आर्सेनिक युक्त पानी से लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा बरियारपुर–जमुई सड़क को फोर लेन, गंगटा जंगल मार्ग को थ्री लेन बनाने तथा पर्यटन अधोसंरचना के विकास के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में ही मुंगेर जिला और हवेली खड़गपुर की अपनी एक अलग पहचान होगी जो विश्व स्तर पर ख्याति बटोरेगा। बिहार सहित देश और विदेश को लोग जल्द ही मुंगेर जिला को एक टूरिस्ट हब के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। आज भी कई नक्सलवाद में संलिप्त लोगों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन्हें मुख्य धारा से जुड़ने का मौका दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!