Homeप्रदेशसीढ़ी से गिरे या पिटाई का शिकार? साहिल की मौत पर शिक्षक...

सीढ़ी से गिरे या पिटाई का शिकार? साहिल की मौत पर शिक्षक नामजद.. हॉस्टल छात्र की मौत में नया मोड़, शिक्षक पर हत्या का मुकदमा




हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित कंटिया बाजार के संत टेरेसा सेमिनरी विद्यालय में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक छात्र साहिल कुमार की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए विद्यालय के एक शिक्षक को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गंगटा थाना क्षेत्र के पौकरी गांव निवासी रंभा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका 9 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार विद्यालय के हॉस्टल में रहकर वर्ग तीन में पढ़ता था। 12 नवंबर को वह उसे हॉस्टल इंचार्ज सन्नी कुमार के सुपुर्द कर घर लौट गईं। दोपहर में विद्यालय से फोन आया कि बच्चा बीमार है और उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है। कुछ देर बाद फिर सूचना मिली कि साहिल स्कूल की सीढ़ियों से गिर गया है।

मां जब विद्यालय पहुंचीं, तो साहिल मृत अवस्था में मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय के अन्य छात्रों से पूछताछ में पता चला कि शिक्षक सन्नी कुमार ने साहिल की पिटाई की थी, और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी संबंधित शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण वह भय से विद्यालय से भाग गया था। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ और दो कैमरे हटाए जाने की बात भी कही गई है।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर शिक्षक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बच्चे के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
18.3 ° C
18.3 °
18.3 °
44 %
2.1kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!