Homeखेलजवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजितनेहरू को...

जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
नेहरू को श्रद्धांजलि ,पुस्तक प्रदर्शनी और पोस्टर प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण

हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर नगर के रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य अरुण कुमार ने विशेष प्रातःकालीन सभा में नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद पूरे विद्यालय परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता मोहम्मद मुंतशिर आलम ने स्वतंत्र भारत के नवजात लोकतंत्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का उल्लेख करते हुए नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

दोपहर में पुस्तक सप्ताह के अवसर पर विद्यालय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहीं संध्याकालीन सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के के.सी. कुमार, राजीव रंजन, मो. आलम, बी.एस. ग्रेवाल, अजय कुमार, सुशील कुमार, एस.के. नीरज, कुलदीप मिश्रा, सुजीत कुमार, श्रीकांत वर्मा, सुजीत चौबे, दिलीप कुमार, बलराम साहू, कृष्णा रानी, आदित्य अनमोल, विवेक रंजन, अशोक कुमार, विजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!