दैनिक हिन्दी न्यूज
हवेली खड़गपुर नगर के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि हवेली खड़गपुर के लाल, आशीष कुमार केसरी, भारतीय वायुसेना में 20 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर लौटने पर नगर वासियों ने गाजा बाजा के साथ फूल माला पहना कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया । माता मीणा केसरी, पत्नी खुशबू केसरी, बड़े भाई अभिषेक कुमार केसरी पिता शंभू केसरी भाभी स्नेहा केसरी के खुशी का ठिकाना नहीं था।
आशीष केसरी ने भी अपने परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गृह प्रवेश के बाद उन्होंने सर्वप्रथम गायत्री माता की पूजा अर्चना की। स्वागत करने वालों में मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर के शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर गणेश चौरसिया राकेश चंद्र सिंह अशोक केसरी डॉक्टर सुरेश कुमार पंकज चौरसिया दुर्गेश सहित परिवार की ओर से नगरवासियों, शुभचिंतकों एवं मित्रों उपस्थित होकर सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी को स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
आशीष केसरी ने भी सभी का आभार व्यक्ति करते हुए कहा की अपने सेवा काल में हमने कभी अपने शहर जिला या बिहार का नाम को कलंकित नहीं किया मैंने अपने देश सेवा से अपने क्षेत्र वासियों को प्रभावित करने में पूरा अपना योगदान दिया उन्होंने कहा की सेवा काल में पत्नी का सहयोग सबसे बड़ा योगदान होता है जब कोई युद्ध पर जाता है तो घर की महिलाओं पर क्या बिकती है वही जानता है 20 वर्षों के कार्यकाल से वापस लौटने पर लोगों ने उनके दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
आशीष कुमार केसरी की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों का कहना है कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।
हवेली खड़गपुर को अपने इस लाल पर गर्व है, जिसने राष्ट्र सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है।



