Homeप्रदेशहाई मास्क लाइट खरीद को लेकर नगर परिषद में घमासान,मुख्य पार्षद प्रभु...

हाई मास्क लाइट खरीद को लेकर नगर परिषद में घमासान,
मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया आरोप का खंडन



हवेली खड़गपुर

हवेली नगर परिषद में हाई मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट खरीद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपों का खंडन किया और कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए कुछ असामाजिक और विकास विरोधी तत्व अफवाह फैला रहे हैं।

मुख्य पार्षद ने बताया कि हाल में सोहनलाल चौक के समीप लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे काम प्रभावित हुआ। इस बीच उपमुख्य पार्षद समेत कुछ वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने महंगे दाम पर स्ट्रीट लाइट खरीदी है। उनका कहना है कि बाजार में यह लाइट लगभग 3 लाख रुपये की है, जबकि नगर परिषद ने इसे 7 लाख से अधिक में खरीदा है।

इन आरोपों पर जवाब देते हुए प्रभु शंकर ने कहा कि सभी खरीद सरकार के निर्देश पर जैम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई है। जिसमें 16 मीटर लंबा है जिसमें 8 बल्ब,200 वॉट का और पैनल ओर इंस्टॉलेशन और 3 वर्ष तक मेंटेनेंस किया जाना है।

“अगर कोई यह दावा कर रहा है कि 7.85 लाख की हाई मास्क लाइट 2–3 लाख में लगवा सकता है तो लगवा कर दिखाए। गुणवत्ता युक्त हाई मास्क लाइट ही खरीदी गई है,” उन्होंने कहा।

मुख्य पार्षद ने अन्य नगरों तारापुर , मुंगेर से मिले बिल भी दिखाए, जिनमें कीमत करीब 7.85 लाख रुपये दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले सम्राट चौधरी की निधि से लगे हाई मास्क लाइट की कीमत भी लगभग 7.25 लाख रुपये रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्य पार्षद और कुछ वार्ड पार्षद जनता को भ्रमित कर विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। “आज 8–9 वार्ड पार्षदों ने लेटर पैड पर लिखकर नगर परिषद को दिया है कि उनके वार्ड में हाई मास्क लाइट की जरूरत नहीं है। यह साफ करता है कि ये लोग विकास विरोधी मानसिकता से काम कर रहे हैं,” मुख्य पार्षद ने कहा।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!