Homeखेलपी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय स्पेस...

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय स्पेस डे



हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी


पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामनकाबाद में राष्ट्रीय स्पेस डे बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मॉडल प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विविध पहलुओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं पोस्टर आकर्षण का केंद्र बने, वहीं रंगोली ने विद्यालय के वातावरण को वैज्ञानिक और रचनात्मक रंग प्रदान किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर विश्व पटल पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अग्रणी देशों की श्रेणी में स्थान बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विज्ञान की पढ़ाई को केवल एक विषय न मानें, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाकर अनुसंधान और खोज की दिशा में योगदान दें।

विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु कार्यक्रम में विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों एवं भविष्य की संभावनाओं को दर्शाया गया। इस वीडियो ने बच्चों के उत्साह और जिज्ञासा को और प्रोत्साहित किया।



कार्यक्रम का सफल समन्वयन सबा कौसर (टीजीटी विज्ञान) ने किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एस.के. नीरज,  के.सी. कुमार, संजय कुमार,  नीरज कुमार सन्दल्या, श्रीकांत वर्मा, राजीव कुमार, सुधा ब्यूटी तिर्की,श्रद्धांजलि प्रधान एवं  एम. आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन ने विद्यालय परिवार में विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा को नई दिशा प्रदान की।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!