Homeप्रदेशमुलुकटांड़ मोड पर सड़क पर टूटा नाले का पाइप बना हादसे का...

मुलुकटांड़ मोड पर सड़क पर टूटा नाले का पाइप बना हादसे का कारण, दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत की मांग



हवेली खड़गपुर


हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित मुलुकटाँढ़ मोड़ पर सड़क के बीच से गुजरे नाले का सीमेंटेड पाइप पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। टूटी हुई पाइप के कारण वहां गड्ढा बन गया है, जिसमें आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। इस सड़क से होकर रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।



स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी नितेश मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा का त्योहार है। इस दौरान नगर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यदि इस क्षतिग्रस्त पाइप को हटाकर नाले का निर्माण और ढलाई कार्य समय रहते नहीं किया गया तो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टूटी पाइप और अधूरे नाले के कारण दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाएगी।



ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई महीने पहले सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया गया। इसके कारण रास्ता और संकरा हो गया है। आने वाले त्योहारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से यहां जाम की स्थिति बन सकती है और किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।


नितेश मिश्रा सहित स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप को बदलकर नाले का निर्माण कार्य पूर्ण कराने, गड्ढों को भरवाकर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आम लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!