Homeखेलहवेली खड़गपुर में सशस्त्र सीमा बल का ‘सामाजिक चेतना अभियान’ शुरू

हवेली खड़गपुर में सशस्त्र सीमा बल का ‘सामाजिक चेतना अभियान’ शुरू

Report Piyush Kumar Priyadarshi

हवेली खड़गपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16वीं वाहिनी, जमुई द्वारा युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और आम जनता से संवाद कायम करने के उद्देश्य से ‘सामाजिक चेतना अभियान’ की शुरुआत की गई। यह पांच दिवसीय अभियान 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगा।

अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को राड़ोडीह स्थित आईटीआई ग्राउंड में द्वितीय कमान अधिकारी श्री बांके बिहारी ने किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच खड़गपुर और मधुबन की टीमों के बीच खेला गया।



अभियान के दौरान खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इनमें फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड़, लड़कियों की जलेबी दौड़, पुरुष वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस शामिल हैं। वहीं अंतिम दिन 15 सितम्बर को आदिवासी महिला वर्ग, पुरुषों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस अभियान में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक और आसपास की टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!