Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, कई महत्वपूर्ण...

हवेली खड़गपुर में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

Report : Piyush Kumar Priyadarshi


हवेली खड़गपुर

बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, मुंगेर की एक महत्वपूर्ण बैठक हवेली खड़गपुर स्थित बीआरसी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो. इजराफिल अली ने की। इसमें संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में सबसे पहले गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके बाद नियमित शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान शीघ्र कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। वहीं शिक्षकों की 10, 20 और 30 वर्षों की सेवा के आधार पर प्रोन्नति सुनिश्चित कराने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर से करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही, 1995 में नियुक्त शिक्षकों को राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार मामले में आए निर्णय के आलोक में बीए एवं प्रभ पद पर प्रोन्नति पूर्व की तिथि से लागू करने की मांग पर जोर दिया गया। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखने पर सहमति बनी।



बैठक में यह भी तय किया गया कि एसएसए शिक्षकों के भविष्य निधि (पीएफ) की राशि उनके खाते में समय पर जमा हो, इसके लिए डीईओ मुंगेर को लिखित मांग भेजी जाएगी।

इस अवसर पर जन्मजय कुमार, अरविन्द कुमार, कपिलदेव कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, वकिल अनवर, प्रभाकर कुमार, के.एस. सुमन, श्यामदेव सिंह, रंजीत पासवान, पवन कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार यादव और परमानंद सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
49 %
3.3kmh
97 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!