मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार कारोबार पर कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है
दिनांक 14.10.2025 को कासिमबाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित बम पुलिस गली के पास राजु कुमार एवं उसके सहयोगियों द्वारा हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो (संख्या JH05DN-6129) की तलाशी में राजु कुमार के पास से एक देशी पिस्टल, वाहन से 50 जिंदा कारतूस एवं ₹32,480 नगद बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. राजु कुमार, सा० पुरानीगंज, कासिमबाजार
2. राम लखन सिंह उर्फ पत्थर सिंह, सा० मानपुर, धरहरा
3. गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह, सा० धरहरा
4. आकाश नामता, सा० मानगो, जमशेदपुर (झारखंड)
बरामदगी:
देशी पिस्टल – 01
जिंदा कारतूस – 50
स्कॉर्पियो वाहन – 01
मोबाइल – 04
नगद राशि – ₹32,480
इस संबंध में कासिमबाजार थाना कांड संख्या 314/25, दिनांक 15.10.2025, आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
छापामारी दल:
डीएसपी अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष रुबीकांत कश्यप, बिहार एसटीएफ, एएसआई सोनू कुमार, एएसआई संजय तृतीय एवं थाना सशस्त्र बल।



