Homeप्रदेशबिहार चुनाव 2025: जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता मंच...

बिहार चुनाव 2025: जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता मंच के सामने धूप में बैठी दिखीं — जनता बोली “यही सादगी दिल जीत गई”



तारापुर (मुंगेर)


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तारापुर सीट से एनडीए प्रत्याशी और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद तारापुर के गाजीपुर मैदान में हुई भव्य जनसभा में जहां मंच पर बड़े-बड़े नेता मौजूद थे, वहीं सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं उनकी पत्नी कुमारी ममता चौधरी।

जनसभा के दौरान कुमारी ममता न तो मंच पर थीं, न ही किसी विशेष कुर्सी पर बैठीं — वे मंच के ठीक सामने आम जनता के बीच, खुले आसमान के नीचे धूप में बैठी नजर आईं। उनके इस सादगी भरे रूप ने जनता का दिल जीत लिया।

जैसे ही लोगों ने देखा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री की पत्नी भी आम समर्थकों के बीच धूप में सभा सुन रही हैं, भीड़ में तालियां और नारों की गूंज उठी।
कई महिलाएं और युवतियां उनकी सादगी से प्रभावित होकर उनके पास पहुंचीं। किसी ने कहा — “ये तो असली जनता की नेती है”, तो किसी ने कहा — “धूप में बैठी ममता चौधरी ने आज जनता का दिल जीत लिया।”

सभा के दौरान कुमारी ममता ने मुस्कुराते हुए कहा —

> “जनता का इतना स्नेह और जोश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। तारापुर की जनता ने मन बना लिया है — इस बार सम्राट चौधरी की जीत 40 हजार से अधिक मतों से होगी।”




मंच पर सम्राट चौधरी के पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, भाई रोहित चौधरी और कई एनडीए नेता मौजूद थे। सभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी — जिसमें महिलाओं की उपस्थिति सबसे अधिक रही।

गाजीपुर की इस सभा ने तारापुर की राजनीति में नया संदेश दिया

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!