Homeप्रदेशधर्म-जाति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें” — जनसुराज प्रत्याशी डॉ....

धर्म-जाति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें” — जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष का तारापुर में जनसंपर्क अभियान



मुंगेर/तारापुर


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही सभी प्रत्याशी अब पूरे जोश और दमखम के साथ मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संतोष कुमार ने रविवार को गाजीपुर के मुस्लिम बहुल इलाकों और संग्रामपुर के कटियारी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनता से संवाद करते हुए डॉ. संतोष ने कहा — “बिहार के विकास और बदलाव में हर समाज का योगदान जरूरी है। अब समय है कि हम धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें।”

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनकी प्राथमिकता होगी, और जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, तारापुर विधानसभा का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!