Homeप्रदेशमुंगेर जिले में एनडीए की बड़ी जीत पर जश्न, हवेली खड़गपुर से...

मुंगेर जिले में एनडीए की बड़ी जीत पर जश्न, हवेली खड़गपुर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खुशी की लहर,समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर, अबीर-गुलाल लगा कर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया..



मुंगेर/हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में एनडीए के भारी बहुमत और मुंगेर जिले की तीनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की बढ़त/जीत के साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। जैसे-जैसे दोपहर बाद रुझान स्पष्ट होते गए, कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर, अबीर-गुलाल लगा कर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं महागठबंधन के समर्थकों में मायूसी दिखी।

सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी और मोबाइल के स्क्रीन से चिपके रहे। चलते-फिरते भी मतगणना का हर अपडेट देखने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। चाय दुकानों से लेकर बाजारों तक लोग रुझानों को लेकर आपस में चर्चा और तर्क-वितर्क करते नज़र आए।

इधर हवेली खड़गपुर के मुलुकटाड़ में युवाओं ने तारापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मौके पर नितेश मिश्रा, विकास कुमार, शिवपूजन कुमार, रूपेश कुमार, आकाश, छोटू, निशिकांत, आर्यन, प्रिंस, आशीष, सौरव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।



हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में भी एनडीए समर्थकों ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए और इसे जनता का विश्वास बताया। लोगों का कहना था कि इस बार का चुनाव पूरी तरह विकास और नेतृत्व क्षमता पर आधारित रहा, जिसमें एनडीए के प्रत्याशी जनता की पहली पसंद बने।

प्रशंडो गांव में नचिकेता मंडल की जीत पर भी जश्न

वहीं हवेली खड़गपुर के प्रशंडो गांव में भी उत्सव का माहौल रहा। जमालपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर हिमांशु कुमार सिंह, अजीत मोहन, सतीश सोनी, राघव बाबू, सत्येन्द्र राय, राम प्रवेश जी, मिथिलेश सिंह, शम्भू शरण आदि समर्थन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!