हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर नगर स्थित प्राचीन काली मंदिर के निकट बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक जीत पर जदयू एवं पंचायत के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया। बिहार के लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने और तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जदयू के मुंगेर जिला पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि “नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उनकी 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन-रात मेहनत की, जिसका फल आज हम सबके सामने है।”
उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्होंने जिस विधायक को चुना, वही अब उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है।
खड़गपुर नगर सहित पूरे तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में जदयू जिला सचिव मोहम्मद इनाम हसन, युवा जदयू नगर अध्यक्ष इमरान खान, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अमरदीप चंद्रवंशी, जदयू नेत्री सुजाता शाह, जदयू कार्यकर्ता खुर्शीद आलम, विनोद ठाकुर, बजरंग लाल शाह, सन्नी झा, कुंदन झा, अशोक मिश्रा, राजेश राम, अशोक चौधरी, श्रवण चंद्रवंशी, टिंकू राम, लक्ष्मण बिंद, देवेन्द्र राय, सुनील टुडू, एतवारी टुडू, सुनील वर्मा, प्रसादी बिंद, सहदेव तांती, पवन मंडल, महादेव राय, गोल्डन मरांडी, किशोरी शाह, हीरो विश्वकर्मा, योगेन्द्र मांझी, सदानंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीतीश के 10वीं बार सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी , खड़गपुर में जदयू कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9
°
C
31.9
°
31.9
°
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32
°
Fri
35
°
Sat
37
°
Sun
35
°
Mon
37
°



