हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के सफाई कर्मी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर थे, जिसके कारण बाजार की सड़कों, मोहल्लों की गलियों और चौक-चौराहों पर कूड़े का अंबार लग गया था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आभार यात्रा के दौरान भी नगर में सफाई व्यवस्था बाधित रही।
इसी बीच गुरुवार की शाम सफाई कर्मियों की बैठक नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रभु शंकर और स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ हुई। कर्मियों की सभी समस्याओं और मांगों को सुनने के बाद बातचीत सकारात्मक रही, जिसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
बैठक के बाद सफाई कर्मी पुनः अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट गए और नगर में सफाई कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
एक सप्ताह बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर में सफाई कार्य हुआ बहाल
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42
°
Wed
43
°
Thu
43
°
Fri
39
°
Sat
39
°



