Homeक्राइममुंगेर:तारापुर के लखनपुर में में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की...

मुंगेर:तारापुर के लखनपुर में में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर


मुंगेर

तारापुर के लखनपुर में शनिवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई फॉरेस्टर रोबिन आनंद के नेतृत्व में की गई। अभियान में वनपाल चितरंजन कुमार, रवि कुमार, संजीत सुमन सहित फॉरेस्ट विभाग के कई कर्मी शामिल थे। कार्रवाई में तारापुर पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा।वन विभाग के छापामारी दस्ता प्रमुख, गंगटा के फोरेस्टर रवि कुमार ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद टीम लखनपुर पहुंची, जहाँ अवैध आरा मिल चलने की पुष्टि हुई। मौके पर स्थापित मशीनें, लकड़ी और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया। इसके बाद सभी उपकरणों को जेसीबी से उखाड़कर वन प्रक्षेत्र खड़गपुर ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मिल संचालक मोहम्मद शाहबाज के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि यह अवैध मिल कुछ महीनों से संचालित हो रही थी। फोरेस्ट टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी जहाँ से अवैध कटाई या अवैध मिल संचालन की सूचना मिलेगी, वहाँ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
70 %
4.6kmh
0 %
Thu
39 °
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!